logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुमंजन चौरसिया ने एक बार फिर एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर बिहार को किया गौरवान्वित

गोपालगंज के मानपुर गांव के रहने वाली सुमंजान चौरसिया विगत 2 वर्षो से अपने कठिन परिश्रम से लगातार अभी तक कुल 9 पदक सिवान जिला और अपने राज्य के लिए जीत चुकी है।
2023 में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता लखीसराय में आयोजित हुआ था जिसमें ने दो स्वर्ण पदक था।
इसी वर्ष राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता मध्यप्रदेश में आयोजित हुआ था जिसमे दो स्वर्ण पदक था।
इसी वर्ष ओपेन राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता हरियाणा के सोनीपत में आयोजित हुआ था जिसमे एक रजत पदक था।
2024 में राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता लखीसराय में आयोजित हुआ था जिसमे दो स्वर्ण पदक अपने सिवान जिले के लिए जीती।
इसी वर्ष राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता हरियाणा के रोहतक में एम. डी.यू. में 30 अगस्त 2024 से 01 सितंबर 2024 आयोजित हुआ था जिसमे दो पदक है । एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर प्रखंड और बिहार प्रदेश को गौरवान्वित किया।
सुमंजन वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक 7 स्वर्ण पदक 3 रजत पदक, जीत कर अपने जिले और अपने राज्य का नाम रौशन कर चुकी है। एक साधारण परिवार की बेटी सुमंजन के पिता का कहना है कि आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद भी खेल के क्षेत्र में अपनी बेटी को उड़ान दी जिसका नतीजा ये हुआ कि कटेया के मानपुर गांव की बेटी आज गोपालगंज जिले और बिहार प्रदेश की गौरव बन चुकी है।
राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कोच मनीष तिवारी का कहना है की खिलाड़ी की लगन और मेहनत एक दिन जरूर रंग लाएगी और अपने मेहनत से अपने राज्य और देश का नाम रौशन करेगी !!
भविष्य के लिए विशेष शुभकामनाएं ।🌹

✍️ ई० शहाबुद्दीन सर

248
21945 views

Comment