logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महराजगंज के घुघली में खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। टीम ने अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की GV NEWS 24

महराजगंज (घुघली): घुघली में बुधवार की सुबह खनन विभाग की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। टीम ने अवैध बालू लदी एक ट्रॉली को पकड़कर सीज किया है। G V न्यूज़ संवाददाता को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घुघली में अवैध बालू का कारोबार सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाता है। पड़ोसी जनपद कुशीनगर से भी अवैध बालू आसानी से ट्रकों से घुघली पहुंचती है, जहां से ट्रॉली पर लोड कर अन्य स्थानों पर पहुंचाया जाता है।

खनन निरीक्षक का बयान
इस संबंध में खनन निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि अवैध बालू की सूचना पर घुघली में छापेमारी की गई है। बिरैची के पास एक अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर सीज किया गया है।

थाना प्रभारी का बयान
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी रामचरन सरोज ने बताया कि खनन विभाग की कार्रवाई में बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर सीज किया गया है।

180
16185 views

Comment