logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

द ठाकुर ट्यूटोरियल सुरहाचट्टी में धूम - धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

दरभंगा। प्रखंड के विभिन्न सरकारी तथा गैर शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपति डा. एस राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

द ठाकुर ट्यूटोरियल कोचिंग में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह की शुरुआत सोसल मीडिया से हो रहे नुकसान को लेकर नाटक किया गया जिसके बाद इस अवसर पर मुख्यातिथि विजन सिविल सर्विसेज के मेंटर अजय किशोर सर ने केक काटकर डा. एस. राधाकृष्णन को याद किए । वही ट्यूटोरियल के निदेशक डा. विजय कुमार मुन्ना ने डा. एस. राधाकृष्णन के विचारों व आदर्शो पर चलने की प्रेरणा लेने की छात्राओं से अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक गाईड होते हैं। वे वही है जो हमें उन रास्तों पर चलना सिखाते हैं जिन पर चलने से हमारा उत्थान होता है। उन्होंने कहा कि टीचर्स डे का मतलब केवल उस दिन को मनाया जाना नहीं बल्कि अपनी टीचर्स की बातों को मानकर अच्छा बनना है।

समारोह में बोलते हुए प्रबंध निदेशक बीरेंद्र सर ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा. एस. राधाकृष्णन से उनके एक छात्र ने जब 5 सितंबर के दिन उनका जन्म दिन मनाने की इजाजत मांगी तो उन्होंने कहा कि उनके जन्म दिन के शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाय। इसीलिए 5 सितंबर 1962 से भारत में टीचर्स डे मनाया जा रहा है। वही डॉ०एस. राधाकृष्णन का सपना था कि शिक्षक हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ दिमाग वाले व्यक्ति ही हो।

इस अवसर पर उक्त कोचिंग संस्थान में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे मौके पर शांतनु सर, राहुल सर, बैजू सर, मुकेश सर , अमन सर, शिवानी, अभिलाष, अनिल, सावित्री , लक्ष्मण, विवेक , राजेश, सौरभ, अमरजीत, खुशनुमा प्रवीण, बुसरा तुफैल, सना, मारिया, फरहाना, सालेहा, महेलगा, के साथ सैकड़ों छात्र छात्राऐं मौजूद रहे।

127
6681 views

Comment