logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*गणेश मंदिरों में हुआ सिंजारा महोत्सव का आयोजन व धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व* (गणपति ने रिद्धि सिद्धि संग रचाई मेहंदी)

संवाददाता सुरेन्द्र कुमार सोनी

छोटी काशी में प्रथम पूज्य के जन्मोत्सव से एक दिन पहले शुक्रवार को गणेश मंदिरों में गजानन भगवान का सिंजारा महोत्सव मनाया गया। गणपति एवं रिद्धि सिद्धि को मेहंदी अर्पित की गई। गणपति को विशेष व्यंजनों का भोग लगाया गया। बंगाली बाबा, मोती डूंगरी गणेशजी और नहर के गणेशजी को शाम को मेहंदी अर्पित की गई। इसके बाद भक्तों को सुख-समृद्धि कारक मेहंदी का प्रसाद वितरित किया गया।बंगाली बाबा,मोती डूंगरी व अन्य गणेशजी मंदिर में शाम को विशेष शृंगार हुआ एवं भगवान गणेशजी को सिंजारे की मेहंदी अर्पित की गई। इस दौरान पट मंगल रहें। शाम को भक्तों को मेहंदी का प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया। बंगाली बाबा मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने एक दुसरे को व आने वाले भक्तों को मेहंदी रचाई व आने वाले भक्तो ने प्रसादी ग्रहण की।
परकोटा गणेश मंदिर में महंत राहुल शर्मा के सान्निध्य में महंत परिवार बालिकाओं ने प्रथम पूज्य को 101 किलो मेहंदी अर्पित की। मूंग-चावल का भोग लगा कर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरीत किया गया। मंदिर प्रांगण में महिलाएं एक दूसरे को मेहंदी लगाई। इसके साथ ही मंदिर में मेहंदी प्रसाद के लिए भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी।
छोटी काशी में प्रथम पूज्य का जन्मोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान गजानन के स्वागत में मंदिरों में रंगीन रोशनी और बांदरवालों एवं पन्नियों से सजावट की गई है। गणेश चतुर्थी महोत्सव आयोजन में ध्वजार्पण, सिंजारा प्रथम पूज्य का पंचामृताभिषेक सहित कई आयोजन हुए। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश भाडेवाला संयोजक संजय पतंगवाला व कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल व सीताराम ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत महाध्वजार्पण से हुई। सौभाग्य देवी पूजन, चंद्रार्चन, मेहंदी सौभाग्य सामग्री अर्पण करने सहित कई आयोजन हुए। इस दिन गणेश जी का शृंगार कर विशेष पोशाक धारण करवाई गई। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। एक दिन पहले सिंजारा महोत्सव को गणपति बप्पा को मेहंदी अर्पित की गई।
सुबह से ही प्रथम पूज्य का पंचामृताभिषेक, फूल बंगला, सिंदूर अर्पण, बैंड वादन, महाआरती सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गणेश बाल लीलाओं की प्रस्तुति डांडिया नृत्य आदि कार्यक्रम हुए। मंदिर प्रांगण में मेले जैसा आयोजन रहा आने वाले सभी भक्त गणों ने झूठों का खूब आनंद उठाया। आने वाले सभी भक्तजन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

173
5721 views

Comment