logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Hapur zila ke nawada gaon Mai tandwe ko lekar dehshat

हापुड़। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जगह-जगह मिले पदचिन्हों से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पहले पिंजरा लगाया था लेकिन वहां तेंदुए की मूवमेंट ना होने के कारण अब पिंजरे को अन्य स्थान पर लगाया गया है।

वन क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर करन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की आहट है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने क्षेत्र में तेंदुआ देखा है। पूठ और गांव नवादा के आसपास तेंदुआ होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट टीम पहुंची है जो कि पदचिन्हों की जांच कर रही है। फिलहाल अन्य स्थान पर पिंजरा लगाया गया है जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सके। वन विभाग की टीम गांव में डेरा डाले हुए हैं जो ड्रोन का भी सहारा ले रही है। वन विभाग की टीम का कहना है कि जल्द ही ग्रामीणों को राहत मिलेगी और तेंदुए को पकड़ा जाएगा। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

हापुड़ के अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गांव पहुंचे और ग्रामीणों से हालातों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान वन विभाग के टीम व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। तेंदुए की आहट के साथ-साथ जगह-जगह मिले पदचिन्हों की वजह से ग्रामीण बेहद दहशत में है जो रात में तो क्या दिन में भी जंगलों में जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गांव से कई जानवर गायब हो चुके हैं। ऐसे में जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाए। वन विभाग की टीम पदचिन्हों के आधार पर पिंजरा लगाकर ड्रोन की मदद से तेंदुए को पकड़ने में जुटी है।

177
7155 views

Comment