logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Breeding Visa: बच्चे पैदा करने के लिए जवान पुरुषों को बुला रहा ये देश! वीज़ा नियमों तक में किया बदलाव

दुनिया के कई देश बढ़ती जनसंख्या की समस्या से जूझ रहे हैं। भारत भी इन देशों में एक है, जहां पर जनसंख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। लेकिन दुनिया का एक देश ऐसा है जहां कम जनसंख्या (Population) होने के बावजूद वो कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जैसे वहां की आबादी बूढ़ी होती चली जा रही है और वहां पर काम करने के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कम जनसंख्या वाले एक देश ने विदेशी लड़कों को ब्रीडिंग वीज़ा करना शुरू कर दिया है, जिसका मकसद है कि ये पुरुष यहां पर आएं और बच्चे पैदा करें।क्या है जापान का ये नया नियम?

बता दें कि ये खबर जापान (Japan) से आ रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि जापान ने अपने वीज़ा नियमों में बदलाव किया है ताकि विदेशी युवा पुरुष जापान में आएं और बच्चे पैदा करने का काम करें। इसे ब्रीडिंग वीज़ा (Breeding Visa) का नाम दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे के साथ कई खबरें पोस्ट की जा रही हैं। हालांकि जापान की न्यूज एजेंसी क्योजो न्यूज की रिपोर्ट की मुताबिक बच्चे पैदा करने वाले वीज़ा नियमों के दावे वाली खबर सही नहीं है। बल्कि ये सच है कि जापान ने अपने वीज़ा नियमों में बदलाव किया है। वो भी इसलिए, ताकि जापान में विदेशी कामगारों की संख्या बढ़ाई जाए, और ज्यादा से ज्यादा युवा वर्ग के लोग बूढ़े जापान में आकर उनकी अर्थव्यवस्था को रफ्तार दे सकें। क्योंकि जापान में करीब 29.1प्रतिशत लोग बूढ़े आबादी से आते हैं। ऐसे में जापान में युवा वर्ग के लोगों की काफी कमी है। क्या है वीज़ा में बदलाव क्योजो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के नए वीज़ा नियमों के मुताबिक जापान वीज़ा में 5 साल तक का प्रवास बढ़ाया गया है। ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा यहां गुजार कर जापान में काम कर सकें।

दरअसल जापान की जनसंख्या लगातार गिरती जा रही है। जिसका मुख्य कारण जापान के जनसंख्या नियम हैं। ऐसे में अब जापान में जन्म दर काफी कम हो गई और उच्च वृद्धावस्था बढ़ गई है। 2024 तक जापान की जनसंख्या 12.6 करोड़ के आसपास पहुंच गई है और यह आंकड़ा लगातार गिरता जा रहा है।

151
4473 views

Comment