logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Ludhiana : - GALADA का लुधियाना महानगर में Action , 5 अवैध कॉलोनियां की ध्वस्त

लुधियाना (गुरदीप कुमार ) : ग्लाडा (मुख्य प्रशासक ) संदीप ऋषि द्वारा अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसते हुए कहा कि अवैध और बिना योजना के की गई निर्माणों को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों में सस्ते प्लॉट बेचने की आड़ में कानूनी मान्यता और सरकारी नियमों को दरकिनार करके भोले-भाले निवासियों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है।
ग्लाडा की तरफ से आज महानगर में 5 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आज लुधियाना के गांव महमूदपुरा, माणकवाल और गिल में अवैध कॉलोनियों की सड़कों, चारदीवारियों, रास्तों, स्ट्रीट लाइट्स, सीवरेज के मैनहोल और अन्य अवैध निर्माणों और ढाँचों को ध्वस्त किया गया। ये अवैध कॉलोनियाँ गांव महमूदपुरा, माणकवाल और गिल में स्थित थीं। जब डेवलपर्स को नोटिस दिए जाने के बावजूद उन्होंने अवैध निर्माण का काम बंद नहीं किया, तब एक विशेष टीम द्वारा कार्रवाई शुरू की गई, जो बिना विरोध सफल रही।

200
11448 views

Comment