logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साई में पोषण माह अभियान के तहत दी गई पोष्टिक आहार की जानकारी।

बद्दी। बाल एवम् महिला विकास विभाग द्वारा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक हर पंचायत तथा आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह मनाया जा रहा है। इसी के तहत दून क्षेत्र की ग्राम पंचायत साई में 12 सितंबर को पोषण माह और बालिका दिवस मनाया गया। जिसमे प्रयवेक्षिका श्रीमती शकुंतला देवी ने पौष्टिक आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और अपने परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। हमे हरी सब्जियों और अंकुरित दालों को अपने खाने में शामिल करना चाहिए। दूध और दूध से निर्मित अन्य खाद्य उत्पादों का भी हमे रोजाना सेवन करना चाहिए। पौष्टिक और शुद्ध भोजन शारीरिक एवम् मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरत है। खान पान की गलत आदतों की वजह से हमे कई शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमे अपने बच्चों को जंक फूड खाने से रोकना चाहिए। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर उनके खान पान का बड़ा असर पड़ता है। गीत और कविताओं के माध्यम से भी पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रदर्शनी लगाकर पौष्टिक आहार से संबंधित जानकारी दी गई। जिससे आम जनता को इसे समझने में आसानी हुई।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बताया कि हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण जानकारी है की हम अपने दैनिक आहार में थोड़ा सा बदलाव करके अपने परिवार को पौष्टिक आहार दे सकते है। बस जरूरत है शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार जरूरी तत्व की सही मात्रा। ग्राम पंचायत साई के प्रधान श्री मेहर चंद ने सरकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए विभाग का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं सहित आंगनबाड़ी और आशा वर्कर ने भी भाग लिया।

173
1591 views

Comment