logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा के 10 साल के कुशासन से मुक्ति पाने का सही समय=डाबला


कोसली,
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला रेवाड़ी कांग्रेस के विधानसभा चुनाव मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश डाबला ने कहा कि हर हरियाणावासी के सामने भाजपा के 10 साल के कुशासन से मुक्ति पाने का सबसे सही समय आ गया है। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की 20 दिन की मेहनत हरियाणा की बदहाली को खुशहाली में बदलने वाली साबित होगी। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तुरंत प्रभाव से कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ खड़े होने की जरूरत है, ताकि विधानसभा चुनाव में तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार का गठन हो सके।
मीडिया को जारी ब्यान में डाबला ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपाइयों से 10 साल के कष्टों के बदले सवाल कर रही है। बार-बार पहुंचाई गई पीड़ा का हिसाब मांग रही है। जिस तरह का विरोध भाजपाइयों का प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रहा है, उससे साफ है कि भाजपा हरियाणा से साफ होने वाली है। उंन्होने कहा कि आज भाजपा और उसके नेताओं के पास एक भी ऐसा काम नहीं है, जिसके बहाने वे लोगों को अपने झांसे में ले सकें। 10 साल तक प्रदेश के लोगों ने दुष्कर्म, चोरी, गोलीबारी, हत्या, फिरौती जैसे अपराध व बेरोजगारी को बढ़ते देखा है। स्वास्थ्य, शिक्षा व परिवहन सेवाओं को खत्म होते देखा है। भाजपाइयों के झूठ व जुमलों को समझा है। पोर्टलबाजी के जंजाल में खुद को जकड़े हुए महसूस किया डाबला ने कहा कि प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर चल रही है। लोग कांग्रेस को सबसे बड़ा विकल्प मानते हुए सत्ता सौंपने को तैयार हैं।
डाबला ने कहा कि 5 अक्टूबर को होने वाला मतदान इस बार हरियाणा में एक नई इबारत लिखने वाला है। किसान, कमेरा, मजदूर, गरीब, दलित, पिछड़ा, युवा, व्यापारी सब मिलकर कांग्रेस प्रत्याशियों को बड़े मार्जन से विधानसभा पहुंचाने जा रहे हैं।

273
14298 views

Comment