logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुण्यतिथि पर याद किए ब्रह्मा बाबा के कार्य, दी श्रद्धांजलि

मऊ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सोमवार को संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर ब्रह्मा बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर विश्व शांति की कामना की गई।

केंद्र संचालिका ब्रह्म कुमारी विमला बहन ने कहा कि ब्रह्मा बाबा यज्ञ पुरुष थे, जिन्होंने अपनी तपस्या से संसार को एक नई दिशा प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने संस्कार परिवर्तन से संसार को बदलने का अनोखा संदेश दिया। वहीं डॉ. कंचन राय बहन ने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने विश्व परिवर्तन एवं विश्व शांति का बिगुल बजाया था। उन्होंने ब्रह्मा बाबा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए त्याग, तपस्या सेवा कार्यों से अवगत कराया। इससे पूर्व ब्रह्मा बाबा को पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर  ब्रम्हाकुमारी पूजा,आरती,वंदना, पूनम ,आदि सदस्य मौजूद थे ।

264
14960 views
3 shares

Comment