logo

"हो"भाषा को आठवीं अनुसूची मे शामिल कराने हेतु दिल्ली के जंतर-मंतर मे धरना प्रदर्शन

संविधान की आठवीं अनुसूची मे "हो"भाषा को शामिल कराने हेतु 14 सितंबर 2024 को दिल्ली के जंतर-मंतर मे धरना प्रदर्शन किया गया| प्रदर्शन मे शामिल होने हेतु हो समुदाय के लोग विभिन्न राज्य झारखंड,ओड़िसा, बंगाल, छत्तीसगढ़,असम, तमिलनाडु एवं अन्य राज्यों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे थे| हो भाषा को आठ वीं अनुसूची मे शामिल कराने हेतु अब तक का यह लगातार चौथा वर्ष धरना-प्रदर्शन था| ग्यंतव्य हो कि भारत के विभिन्न कोने मे हो भाषा बोलने वालों कि संख्या 50 लाख से अधिक है| विभिन्न राज्यों के केंद्रीय कमिटी,आदिवासी हो समाज महासभा, युवा हो समाज महासभा,आल इंडिया हो लेंग्वेज एक्शन कमिटि,हो समाज के विभिन्न संगठन के समाजसैवी एवं हो समाज के महिला- पुरुष,बच्चे आदि प्रदर्शन मे शामिल थे|

45
22142 views