logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय लोक अदालत में 94287मामलोंका किया गया निस्तारण -----

राष्ट्रीय लोक अदालत में 94287मामलों का किया गया निस्तारण -------
पडरौना कुशीनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें कुल 94287मामलों का निस्तारण किया गया।
सुशील कुमार शशि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर ने दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल94287वादों का निस्तारण किया गया जिसमें फौजदारी के 8666 वादों का निस्तारण किया गया।इन मुकदमों में जुर्माने के रूप में 148260रूपये की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा कराया गया।

101
207 views

Comment