logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर यूपी =पुलिस अधीक्षक फतेहपुर धवल जायसवाल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटना को कम किए जाने के लिए यातायात प्रभारी लाल जी सविता एवम यातायात पुलिस द्वारा अवैध रूप से संचालित डग्गामार बसे, स्कूली वाहनों को चेक किया गया तथा ई रिक्शा पर माल ढुलाई करने वाहनों पर कार्यवाही की गई साथ ही दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, बिना नम्बर प्लेट लगे वाहन, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, चार पहिया वाहन पर बिना सीट बेल्ट का प्रयोग किए वाहन चलाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई तथा नाबालिक द्वारा वाहन चलाने वालो की भी सघनता से चेकिंग की गई। आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गई ।

155
7726 views

Comment