logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा ने हमेशा किया है पिछडो का सम्मान-सुरेंद्र सैन बदलिया देश मे सम्पूर्ण पिछड़ा वर्ग है भाजपा के साथ-सुरेंद्र सैन बदलिया



आज दिनाँक 20 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा,मथुरा महानगर द्वारा सैनी समाज धर्मशाला,सदर,मथुरा में सदस्यता अभियान 2024 के निमत्त एक बैठक का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चे के महानगर अध्यक्ष दीपक प्रजापति गोला की अध्यक्षता में हुआ।।
कार्यक्रम का संचालन मोर्चे के महानगर महामंत्री अश्वनी सैनी ने किया।।
बैठक में *मुख्यअथिति राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश सहप्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुरेंद्र सैन बदलिया* ने कहा *भाजपा ने किया है पिछड़ा वर्ग को सम्मान* *भाजपा की केंद्रीय सरकार में 27 पिछड़ा वर्ग के सांसदों को मंत्री बनाया जो कुल मंत्री मंडल का 35% है*
*भाजपा की यूपी कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग के 22 विधायको को मंत्री बनाया जो कुल मंत्री मंडल का 41% है*
*पिछडो के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का हुआ शुभारंभ जिसमे पिछडो को मिल रहा लाभ*
सभी योजनाओं में लाभों को देकर भाजपा ने रखा है पिछडो का खयाल।।
देश मे एक मात्र भाजपा ही ऐसी राजनैतिक पार्टी है जो पिछडो का रखती है ध्यान।।

*पिछड़ा वर्ग मोर्चे के महानगर अध्यक्ष दीपक प्रजापति गोला* ने कहा *केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी कमीशन के लिए बड़े फैसले लिए गए जिसमे ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देकर ओबीसी कमीशन को कैबिनेट के दर्जा दिया* और *राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया* गया।
*केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा में ओबीसी छात्रों को 27% आरक्षण का* ऐतिहासिक फैसला *भाजपा की सरकार में* लिया गया जो जिससे *ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए उन्नति का मार्ग प्रशस्त* हुआ।।
भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार कर रही पिछडो के लिए कार्य।।
और कहा *देश-प्रदेश का पिछड़ा वर्ग है भाजपा के साथ।।*
हमें मथुरा में प्रत्येक पिछड़ा वर्ग परिवार के दरवाजे तक जाना है और पिछडा वर्ग के ज्यादा से ज्यादा परिवारों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए भाजपा परिवार का सदस्य बनाना है।।
बैठक में मुख्य रुप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश सहप्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुरेंद्र सैन बदलिया,पिछड़ा वर्ग मोर्चे के महानगर अध्यक्ष दीपक प्रजापति गोला,महामंत्री अश्वनी सैनी,गोविंद राम सैनी,डालचंद सैनी,हेमेंद्र टिन्नू वर्मा,रामस्वरूप सैनी,गिरधारी लाल करण,खेमचंद गोला,फतेह सिंह जी,पूरन सिंह सविता,सत्यवीर गुर्जर,बनवारी लाल सविता,ठाकुर गोला,प्रकाश सैनी,अर्जुन सोनी, शिवम् सोनी प्रशांत यादव,प्रेम बाबू सैनी,गोपीचंद सैनी,देवी सिंह,विष्णु,निरॊटी लाल,कलुआ राम,पिंटू,रूपराम,नितिन, सूरजभान,संतोष कुमार,पप्पू,श्रवण कुमार,हरि सिंह ,डोरी लाल,हरिकिशन सैनी इत्यादि मौजूद रहे।।

भवदीय
भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा,मथुरा महानगर

दीपक प्रजापति गोला
महानगर अध्यक्ष,भाजपा
पिछड़ा वर्ग मोर्चा
7417793279

अश्वनी सैनी
महानगर महामंत्री,भाजपा
पिछड़ा वर्ग मोर्चा
9410041014

134
18654 views

Comment