logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिपरझला मितौली में बैंकों के बाहर लगी है भीड़, सोशल डिस्टेंस का उड़ाया जा रहा मजाक

लखीमपुर खीरी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोनावायरस बीमारी के संक्रमण के कारण लगाए गए लाॅकडाउन को लोग अभी भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पिपरझला मितौली क्षेत्र में बैंकों के बाहर काफी भीड़ नजर आती है। यहां आने वाले लोग न तो चेहरे पर मास्क लगाते हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं।

लोगों की इस लापरवाही से जिले में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार का खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से लाॅकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती के साथ पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लाॅकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

259
15061 views

Comment