logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंड जनकल्याण संघ की प्रथम बैठक देहरादून में की गयी आयोजित - देहरादून (उत्तराखंड)

उत्तराखंड जनकल्याण संघ प्रथम बैठक होटल पर्ल एवेन्यू देहरादून में 22/09/2024 को आहूत की गयी. उत्तराखंड जनकल्याण संघ के उद्देश्य उत्तराखंड में होने वाले जान कल्याण के कार्यो में भागीदारी करना तथा सरकार की मुख्य योजनाओ को आगे बढ़ाना इसमें शामिल है. वरिष्ठ नागरिको की समस्याओ का समाधान तथा पहाड़ो में स्थित युवाओ को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के बारे में जागरूक कराना तथा पलायन से सम्बंधित विषयो पर चर्चा करना है. युवाओ को अपने माध्यम से दिशा दिखाना मुख्य उद्देश्ये में शामिल है. इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे प्रथम मीटिंग में नयी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति चयन किया गया. इस संगठन में अध्यक्ष डॉ. प्रयाग दत्त जुयाल पूर्व कुलपति को चुना गया जिनके साथ महासचिव के रूप में डॉ. गिरीश सिंह नेगी को चुना गया इसके साथ उपाध्यक्ष आशुतोष थपलियाल, डॉ वन्दना स्वामी, जी डी रतुरी, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह एवम सह सचिव सार्थक भट्ट, आयोजन सचिव डॉ. शैलेन्द्र कौशिक एवम कार्यकारिणी सदस्य मनोज बहुगुणा, पूनम बहुगुणा, शशिकांत, राजेश जुयाल राहुल रावत एवम संरक्षक के तौर पर एम पी जुयाल, सी आर नौटियाल को संरक्षक के तौर पर चुना गया. इसके अलावा पूनम थपलियाल एवम अन्य सदस्य मौजूद रहे.

UKD News - Uttarakhand

193
8270 views

Comment