logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंतराष्ट्रीय खेल में चयनित अनुज को ग्रामीणों ने किया सम्मानित


रसूलपुर। थाना क्षेत्र के घुरापाली निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र अनुज कुमार सिंह का चयन दुबई में होने वाले अंतराष्ट्रीय खेल के लिए हुआ है जिससे पूरे सारणवासियों में खुशी की लहर है।

जब से उनके चयन की सूचना मिली है तब से बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है और उसी दौरान उनके ही गांव के रुद्र मयूर उर्फ अनिकेत जी के तत्वधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अनुज कुमार सिंह को लोजपा नेता कामेश्वर कुमार सिंह ने  अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया वही बनपुरा पंचायत के मुखिया विनोद कुमार गोंड, समाजसेवी रामदत्त सिंह,  धनंजय बाबा, प्रकाश कुमार पुन्नू  ने भी अनुज कुमार को सम्मानित किया।

इस मौके पर कामेश्वर कुमार सिंह ने कहा कि अगर युवा सच्ची निष्ठा से मेहनत करते रहे तो लक्ष्य को जरूर प्राप्त कर सकते है। मुखिया विनोद जी ने कहा निश्चित रूप से ये पंचायत वासियों के लिए गर्व की बात है यह काम युवाओं को पथप्रदर्शक का काम करेगा।
समाजसेवी रामदत्त सिंह ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने से सफलता निश्चित मिलती है।धनंजय बाबा ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है हमारे क्षेत्र का नाम इस नवयुवक ने ऊँचा किया दूसरे युवा भी इससे प्रेरणा ले।

कार्यक्रम के आयोजक  रुद्र मयूर ने कहा कि युवा साध्य पर ध्यान केंद्रित करे तो साधन अपने आप मिलता जाएगा। 

अनुज कुमार सिंह ने सभी को  धन्यवाद दिया।  इस मौके पर रामुदारी सिंह,कैप्टन सुरेंद्र सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, देवांशु सिंह (छुरी), मुन्ना सिंह, अमर कुमार सिंह , सीपू सिंह, धीरज कुमार सिंह, संजय सिंह, अनिकेत सिंह, मनीष कुमार सिंह, परशुराम सिंह, जितेश कुमार सिंह, बिमलेश कुमार सिंह और समस्त ग्रामीण मौजूद थे।

250
14932 views
2 shares

Comment