logo

*शाजापुर* मक्सी क़स्बा में दो समुदाय के लोगों की बीच विवाद के बाद गोलियां चलीं। एक की गोली लगने से मौत, एक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया। दो अन्य घायलों का उपचार ज़िला चिकित्सालय शाजापुर में चल रहा है। मक्सी में स्थिति तनावपूर्ण होने से भारी पुलिस बल के साथ पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौक़े पर पहुंचे। आस-पास के ज़िलों से भी फ़ोर्स बुलाया गया।

मक्सी के ताजा हालात

क्या रहा विवाद का कारण

एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल


शाजापुर जिले के मक्‍सी में बुधवार रात दो पक्षों के विवाद के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुआ है। मक्सी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी टीएस बघेल ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मक्सी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

जिले के मक्सी में बुधवार रात को बड़ा विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में जमकर हथियार चले, गोलियां भी चलीं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर घायल है। उसे इंदौर रेफर किया गया है। वहीं आधा दर्जन घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार चल रहा है।

मक्सी में स्थिति तनावपूर्ण है जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों के पुलिस बल के साथ ही आसपास के जिलों का पुलिस बल भी मक्सी में बुलाया गया है। कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपालसिंह राजपूत भी मक्सी पहुंचे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

दो दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में नाराजगी थी।

कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन नही दिया था। बुधवार रात हुए विवाद को भी दो दिन पुराने मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी बुधवार रात को दो पक्ष में विवाद हो गया।

इसमें गोलियां भी चलीं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक व्यक्ति गम्भीर घायल है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। आधा दर्जन घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार चल रहा है।

पथराव में 8 लोग घायल हो गए, इनमें से दो लोगों को इंदौर रेफर किया गया है।

मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेन्द्र पटेल भी घायल हुए। इधर, घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मक्सी थाने में FIR भी दर्ज की गई है।

*बीजेपी सदस्यता अभियान के दौरान हुआ विवाद*

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बल्डी मोहल्ले में बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर लौट रहे युवक समीर मेव के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। इसकी सूचना पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में वहां तनाव का माहौल बन गया था। दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए थे।

विवाद की सूचना के बाद शाजापुर जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में चार थानों का पुलिस फोर्स मक्सी बुलाया गया था।

सोमवार को ही मक्सी पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। मंगलवार को कुछ लोग एसपी ऑफिस शाजापुर पहुंच गए और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। जिसके बाद बुधवार को एक बार फिर तनाव के हालात बन गए। बुधवार रात को हुआ विवाद कैसे शुरू हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है

घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें शाजापुर और इंदौर रेफर किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। बाहर से भी फोर्स बुलाई गई है।
*यशपाल राजपूत शाजापुर एसपी*

14
3544 views