logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा ओबीसी मोर्चा दरभंगा द्वारा ओबीसी मोर्चा के ज़िला महामंत्री राकेश कुमार स्वर्णकार की अध्यक्षता में पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म जंयती मनाया गया।

दरभंगा, बिहार

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला दरभंगा द्वारा भाजपा ओबीसी मोर्चा के ज़िला महामंत्री राकेश कुमार स्वर्णकार की अध्यक्षता में रहमगंज में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्म जयंती मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री अंकुर गुप्ता थे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के ज़िला महामंत्री राकेश कुमार स्वर्णकार, ज़िला महामंत्री अंकुर गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष अशोक कुमार ठाकुर एवं ओबीसी मोर्चा दरभंगा के नगर अध्यक्ष विकास कुमार सहनी तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारीयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा दरभंगा के जिला महामंत्री राकेश कुमार स्वर्णकार ने कहा एकांत्व मानववाद परिचायक, महान समाज सुधारक , भारतीय संस्कृति एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन उनका मुख्य उद्देश्य था। प्रारंभ से ही उनको शिक्षा- दीक्षा में अधिक रुचि थी। जिस कारण उनको बिड़ला महाविद्यालय में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। 21 वर्ष की आयु में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखों में जाना तथा उनका विस्तार में खुद को समर्पित किया । तथा आगे चलकर उन्होंने समा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर 1951 में जन संघ की स्थापना एवं इसके विस्तार में इनका महत्वपूर्ण योगदान था । जन संघ जो आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के रुप में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। स्मोक के उपस्थित थे। भाजपा ओबीसी मोर्चा दरभंगा के जिला महामंत्री राकेश कुमार स्वर्णकार, भाजपा दरभंगा के जिला महामंत्री अंकुर गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार ठाकुर, ओबीवी मोर्चा दरभंगा के नगर अध्यक्ष विकास कुमार सहनी, मनी कुमार, पंकज सोनी, संदीप सहनी बबलू खर्गा, रवि राज सहनी, आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।


दरभंगा, बिहार से
राकेश कुमार की रिपोर्ट।

118
11155 views

Comment