logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

365 हेड : मलखंभ में खानूवाली रहा विजेता

मंडी 365 हेड खानूवाली 17 केएनडी ए में 17/19 वर्षीय जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को समारोहपूर्वक हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानूवाली के खिलाड़ियों ने 17/19 वर्षीय छात्र- छात्रा में ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं 19 वर्षीय वर्ग में 8 केएनडी बी का दूसरा और 12 केएनडी स्कूल के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। 17 वर्षीय वर्ग में खानूवाली प्रथम, सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी का दूसरा और एसबीएन रावला के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया और 96 छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने पिरामिड निर्माण रोप पोल व रस्सी पर 90 सेंकिड़ में 15 से अधिक करतब दिखाए।

छात्र-छात्राओं को संयोजक

प्रधानाचार्य आबिद अली ने ट्रॉफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षक नूरहसन ने बताया कि विद्यालय की 16 छात्र-छात्राओं का चयन स्टेट लेवल पर हुआ है। इस मौके पर भामाशाह बृजमोहन कुलडिया ने स्टेट में चयनित होने वाले जरूरतमंद छात्र छात्रों के लिए आने जाने का खर्चा 21000 व बग्गा सिंह राय सिख ने 11000 रुपए उठाने की घोषणा की। इस मौके पर अतिथि भामाशाह बृजमोहन कूलड़िया, पर्यवेक्षक राजेंद्र सोखल, अमीलाल चौहान, ओमप्रकाश गोदारा, विधायक प्रतिनिधि संदीप धायल, दर्शन सिंह बराड़, हरवीर कस्वा, रामेश्वर बाबल, कृष्ण बशीर, जगदीश सेन, कानाराम जोशी व रामकुमार आदि मौजूद रहे।

150
5478 views

Comment