logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोकसेवा के सफलतम दस बरस पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम के साथ सीएम का लाइव भाषण का प्रसारण दिखाया गया।


गोरमी। नगर के तहसील प्रांगण में लोक सेवा गारंटी कानून के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थान नायब तहसीलदार शिवदत्त कटारे विशेष अतिथि के रुप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुभाष थापर समाजसेवी सत्येंद्र सिंह भदोरिया मौजूद थे अध्यक्षता नगर परिषद के उपाध्यक्ष राम दत्त तिवारी ने की कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया अतिथियों का स्वागत लोक सेवा केंद्र के संचालक वागीश थापक द्वारा किया गया इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने लोक सेवा गारंटी कानून को आमजन गरीब आशाएं व्यक्ति के लिए वरदान बताया जिसमें लोगों को तुरंत आवेदन देने पर सेवा उपलब्ध रहती है अब किसानों को एवं आम नागरिक को तहसील के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है कार्यक्रम के दौरान ही आबेदन करने पर बिटिया शीतल कटारे को तुरंत मूलनिवासी का प्रमाण पत्र अतिथियों दुआरा प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान भोपाल से मुख्य्मंत्री का लाइव संवाद भी स्थानीय लोगो को दिखाया गया कार्यक्रम का संचालन राजीव तिवारी दुआरा किया गया और अंत मे सभी का आभार प्रगट लोकसेवा केंद्र के संचालक वागीश थापक दुआरा आभार प्रगट किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद श्रीवास्तव श्याम शर्मा राजेश भदोरिया हरिओम कटारे रणवीर परमार गिर्राज भदोरिया उदय भदोरिया अरविंद जैन एबम स्थानीय कर्मचारी उपस्थित थे।

255
18944 views
1 shares

Comment