logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Banka News: हिट एंड रन से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु बैठक एवं शिविर का किया गया आयोजन

कुमार चंदन,बांका।
बांका: समाहरणालय सभागार, बांका में जिला पदाधिकारी, बांका के अध्यक्षता में हिट एंड रन से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु बैठक एवं शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक, बांका, जिला परिवहन पदाधिकारी, बांका, अनुमंडल पदाधिकारी, बांका, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बांका जिला, सभी थानाअध्यक्ष द्वारा मौजूद थे। आई आर ई डी के अनुसार हिट एंड रन वाहन दुर्घटना से संबंधित कुल 176 मामलों में से मात्र 44 आवेदनों को स्वीकृति के उपरांत जी आई सी को भेजा गया है, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्ति की गई। पुलिस अधीक्षक एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सभी थाना प्रभारी को शीघ्र आवेदन जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत चयनित 24 आवेदन को चयन पत्र का वितरण किया गया।

189
1962 views

Comment