logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जैविक खेती को अपनाएं किसान

वर्तमान में जैविक खेती का प्रचलन बढता जा रहा है। इसको लेकर एग्रीकल्चर संस्था नवभारत फर्टिलाइजर संस्था द्वारा बारां जिला के मिर्जापुर गांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को बताया गया कि, रासायनिक उत्पाद खेतों और मनुष्य के जीवन के लिए काफी खतरनाक है। संगोष्ठी में कृषि अधिकारी डॉक्टर मोनू गुर्जर ने जैविक तकनीक से खेती करने के लाभ बताएं और गोबर की खाद, हरी खाद वर्मी कंपोस्ट बनाने तथा उपयोग करने के तरीके बताएं। संगोष्ठी में धान की फसल में लगने वाले विभिन्न रोग और कीटों की समस्याओं की निराकरण की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच साहब सत्यनारायण, बाबूलाल, भीमराज,कमलेश, गिर्राज, राजेंद्र कन्हयालाल आदि किसान मौजूद रहे।

155
1407 views

Comment