logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दबंगो ने घर मे घुसकर की मारपीट और तोड़ा बाइक सहित अन्य सामान, दर्ज हुआ मुकदमा*


रायबरेली। सतीश कुमार पुत्र यशकरन निवासी पुरे छंगा मजरे थाना महराजगंज जिला रायबरेली के द्वारा दी गई तहरीर पर विपक्षियों द्वारा एक राय होकर वादी के घर में घुसकर वादी के माता-पिता व पत्नी को भद्दी भद्दी गालियां देना घर में तोड़फोड़ करना वादी की बाइक संख्या यूपी 33 ए जे 6339 को तोड़ देना वह जान से मारने की धमकी देने के संबंध में महादेव पुत्र छंगा, सुशील पुत्र महादेव, रोहित पुत्र महादेव, पुतुल पत्नी महादेव, सावित्री पुत्री महादेव निवासीगण पूरे छंगा मजरे बारी गोहन्ना थाना महराजगंज जिला रायबरेली के विरुद्ध सतीश कुमार की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वादी सतीश कुमार के अनुसार उनकी अनुपस्थिति में विपक्षी महादेव व उसके परिजनों ने शनिवार शाम लगभग 8 बजे वादी के घर मे महिलाओं से अभद्रता की तथा कथित मारपीट की। वादी द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पीआरवी कर्मी मौके पर पहुँचे। परंतु तब तक विपक्षी भाग चुके थे। पुलिस के जाने के बाद एक बार फिर रात लगभग साढ़े दस बजे सभी ने वादी के घर धावा बोल दिया तथा घर पर खड़ी मोटरसाइकिल तोड़ दी व दरवाजा तोड़कर घर मे घुसकर घरेलू सामान तहस नहस कर दिया। इसी दौरान वादी के घर से लगभग तीस हजार रुपए भी लूट लिए गए। उसके बाद वादी द्वारा महराजगंज कोतवाली से मदद मांगी गई जिस पर फोर्स ने गांव पहुँचकर विपक्षियों की तलाश शुरू की। वादी सतीश कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार महराजगंज पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

109
10351 views

Comment