logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने डेंगू की रोकथाम को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश।

प्रतापगढ़, 30 सितंबर। जिले के सभी विभागों के जिलाधिकारियों के साथ सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित हुई जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक जिला कलेक्टर डॉ अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में डॉ राजोरिया ने जिले में बढ़ते हुए डेंगू व मलेरिया के मामलो पर गंभीरता जताई, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद व अन्य संबंधित विभागों को सभी शहरों व गांवों के आबादी वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि किसी भी दुकान या घर में गमले, टायर, कुलर ईत्यादी में व्यर्थ पानी नहीं जमा होना चाहिए, जिससे पानी में डेंगू का मच्छर ना पनप सके और ना ही उसका लार्वा बन सके। डॉ राजोरिया ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इन निर्देशों की अवैहलना करने वाले क्षेत्रवासियों को चालान व अन्य रूप से दण्डित किया जाए। डॉ राजोरिया ने क्षेत्र में नियमित रूप से फोगिंग करने के व इस संबंध में सभी विभागों को एकाग्र होकर टीमें बनाने के निर्देश दिए।

125
3861 views

Comment