logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*ग्राम कोटला ढडहेडी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार*

*ग्राम कोटला ढडहेडी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार*

फतेहगढ़ साहिब/कुलभूषण वर्मा


गांव कोटला ढडहेडी के हरदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह पुत्र की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। 
यह जानकारी देते हुए गुरदीप सिंह, पी पी एस, उप पुलिस कप्तान, सर्कल अमलोह ने बताया कि 29.09.2024 को सूचना मिली थी कि गांव में हरदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह की हत्या हो गई है.
मामला दर्ज करने के बाद अर्सदीप शर्मा मुख्य अधिकारी, पुलिस स्टेशन गोबिंदगढ़ और सी आई ए स्टाफ सरहिंद की टीमें गठित की गईं। 
सी सी टीवी कैमरों को देखने तथा मृतक हरदीप सिंह के फोन की कॉल डिटेल की जांच करने के बाद, आरोपी जगत राम वासी ई एस आई अस्पताल, सुरजीत नगर, मंडी गोबिंदगढ़ का पता चला।
जांच करने पर पता चला कि आपसी रंजिश की वजह से यह कत्ल किया गया है नाराजगी यह थी कि जगत राम मृतक की भाभी के प्रति गलत नजरिया रखता था. जब हरदीप सिंह ने मना कर दिया और उसे घर में आने से रोका तो जगत राम ने हरदीप सिंह को अकेले मे वुला कर उसका कत्ल कर डाला। आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

139
16066 views

Comment