logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खरखौदा में बाइक रैली निकालकर ताकत दिखाते हुए बीजेपी प्रत्याशी पवन खरखौदा के समर्थक। खरखौदा से भाजपा की एकतरफा जीत होगी : पवन खरखौदा



खरखौदा (राहुल राघव )
: वीरवार को खरखौदा के गांव फरमाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए पवन खरखौदा ने कहा कि इस बार खरखौदा हलका पवन के पक्ष में चुनाव लड़ रहा है। पवन खरखौदा के बढ़ते हुए ग्राफ से दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी बौखला गए हैं। फरमाणा में जहां पर सभी पार्टियों संबोधन करके गई, वहां केवल आपके प्रत्याशी को रोका गया। शिकायत दी गई। जबकि दूसरे प्रत्याशी मस्जिद व मंदिरों में भी गए। लेकिन उनके प्रोग्राम नहीं रोके गए। उन्होंने कहा कि इस बार खरखौदा हलके की जनता बाहरी प्रत्याशी को बाहर का रास्ता दिखाएगी। वे भारी मतों के अंतराल से खरखौदा सीट जीतेंगे और खरखौदा हलके के विकास के लिए निरंतर काम करेंगे। हर गांव में विकास के लिए प्लान बनाए जाएगा, ग्रामीणों को भी योजना बनाने में शामिल किया जाएगा। वीरवार को पवन खरखौदा ने बाइक पर भारी रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी जुलूस में शामिल हुए। खरखोदा शहर के मुख्य मार्गो से यह शक्ति प्रदर्शन गुजरा। इस अवसर पर पवन खरखौदा ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता एक तरफ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को हराने का काम करेगी।

160
6173 views

Comment