logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बालोतरा पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही । बजरी परिवहन में प्रयुक्त 02 डम्पर व एस्कोर्ट में प्रयुक्त 02 स्विफ्ट कार जब्त ।मुलजिम राकेश, प्रदीप, गनी व किशन गिरफ्तार।

श्री कुन्दन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में अवैध बजरी खनन की रोकथाम एवं बजरी खनन माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना समदडी क्षेत्र में लुणी नदी के ग्राम खरंटिया, सामूजा वगैरा में अवैध खनन की इतलानुसार श्री दशरथसिंह वृताधिकारी पचपदरा को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु भेजा गया, जिस पर दशरथसिंह वृताधिकारी पचपदरा ने रात्रि गश्त में श्री विशालकुमार उनि. थानाधिकारी कल्याणपुर व श्री ईमरान खां उनि. थाना प्रभारी सिवाना मय जाब्ता की विशेष टीम गठित कर खरंटिया लुणी नदी क्षेत्र में रात्रि करीबन 3 बजे दबिश दी जाकर गठित पुलिस टीमों के बेहतर समन्वय से प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी खनन / परिवहन में प्रयुक्त 02 डम्पर व एस्कोर्ट में प्रयुक्त 02 कार को जब्त कर मुल्जिमान राकेश, प्रदीप, गनीखां व किशन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है कार्यवाही पुलिस:- पुलिस थाना समदड़ी में लूणी नदी बहाव क्षेत्र में अवैध बजरी खनन माफिया द्वारा लूणी नदी बहाव क्षेत्र में जेसीबी लगाकर डम्परों में अवैध बजरी खनन की सूचना पर गठित पुलिस टीमों द्वारा सरहद पातों का बाड़ा, खंरटिया, अजीत, ढींढस, सामुजा में दबिशें दी गई। अवैध बजरी खनन व परिवहन के दौरान पुलिस व संबंधित विभाग की टीमों की रैकी कर अवैध बजरी खनन किया जा रहा था। जिस पर अवैध बजरी खनन / परिवहन में प्रयुक्त 02 डम्पर व रैकी में प्रयुक्त 02 कारों को जब्त कर मुलजिमान राकेश, प्रदीप, गनीखां व किशन चौधरी को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमानों द्वारा घटना व
रैकी में प्रयुक्त मोबाईल हेण्डसेट्स जब्त किये गये। अवैध बजरी खनन व परिवहन की घटना के संबंध
श्री विशालकुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना कल्याणपुर द्वारा प्रकरण संख्या 188 दिनांक 04.10.2024 जुर्म धारा 4 / 21, एमएमडीआर एक्ट व 303 (2), 61 (2) (ए) बीएनएस 2023 में पंजीबद्ध करवाया गया,
जिसका अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार मुलजिम:-
01. राकेश पुत्र जीयाराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी जोलियाली पुलिस थाना झंवर जिला जोधपुर |
02. प्रदीप पुत्र रामकिशोर जाति विश्नोई उम्र 24 साल निवासी पटाऊ पुलिस थाना पचपदरा जिला बालोतरा ।
03. गनीखा पुत्र इदेखान जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी भुरसिह नगर आसरलाई पुलिस थाना देचू जिला फलौदी |
04. किशन चौधरी पुत्र भोमाराम जाति जाट उम्र 28 साल निवासी प्लोट न 103 वैशाली नगर सीएचबी जोधपुर |

199
5178 views

Comment