logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखीमपुर खीरी में बवाल: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, गुस्साईं ग्रामीणों ने बस में लगाई आग

लखीमपुर खीरी में सोमवार शाम को सड़क हादसे के बाद बवाल हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत के बाद गुस्साईं भीड़ ने बस में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। दमकल को बुलाया गया। इसके बाद आग बुझाई जा सकी।
लखीमपुर खीरी में सीतापुर मार्ग पर मुड़ियाखेड़ा गांव के पास सोमवार को देर शाम एक निजी बस से टक्कर होने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों ने पथराव करते हुए बस को आग लगा दी। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। उग्र भीड़ को शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

154
12753 views

Comment