logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दशहरा पर कवि सम्मेलन के साथ होगा रावण दहन

विकासखंड सिकन्दर पुर कर्ण उन्नाव, के गांव पंसरिया में दशहरा के अवसर पर दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व प्रधान कमल सिंह ने बताया है कि 12 अक्टूबर को सिद्धपीठ मां गोवर्धनी देवी परिसर में सुन्दरकाण्ड पाठ, गायत्री परिवार द्वारा हवन पूजन, व्कारीका भोज, आल्हा गायन राम लखन तिवारी द्वारा, बाबादीन मिश्र पार्टी द्वारा भजन संध्या, बंगाल का काला जादू, रावण दहन, रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
दोपहर 2:00 बजे से विशाल कवि सम्मेलन आयोजित होगा। कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से झाकी के प्रमुख गज़लकार अर्जुन सिंह चांद, श्रंगार रस की कवियत्री सुनीता तिवारी कानपुर, बाराबंकी से अजय प्रधान, उन्नाव से सुरेश फक्कड़ व उमाशंकर यादव और लखनऊ की स्वेता काव्य पाठ करेंगी।

151
2929 views

Comment