logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बनमा में हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक से लूटे 6 लाख रुपये

बनमा ईटहरी (सहरसा)। बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी सड़क फैकड़ा बहियार के समीप एक सीएसपी संचालक से बाईक सवार हथियारबंद तीन बदमाशों के द्वारा 6 लाख  रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। 


भारतीय स्टेट बैंक के संचालक बनमा गांव निवासी नितेश कुमार भारतीय स्टेट बैंक घौरदौड़ से करीब 6 लाख नौ हजार रुपये निकासी कर संचालक वापस अपने सीएसपी केन्द्र बनमा गांव जा रहा था। तेलियाहाट.बनमा चौक के बीच फैकरा बहियार के समीप पीडब्ल्यूडी सड़क पर बनी आरसीसी पुलिया पर एक बाइक पर तीन हथियार बंद बदमाशों ने हथियार दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। यह घटना महज ओपी से पांच सौ मीटर की दूरी पर घटी है।

सूत्रों की माने तो लूट की घटना में एक की गिरफ्तारी साथ ही कुछ राशि भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया है।

वही इस बावत सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने बताया कि एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। कुछ धनराशि भी रिकवर की गई है। कल प्रेस काॅन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

256
14975 views
7 shares

Comment