logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़वा जिला के रंका पंचायत के लखना गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्षों में तनाव, प्रशासन मुस्तैद।

गढ़वा थाना क्षेत्र के लखन गांव में दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक खास समुदाय द्वारा प्रतिमा रोकने से विवाद उत्पन्न हो गया है। प्रशासन के प्रयासों के बावजूद, समाचार लिखे जाने तक शाम 4:00 बजे से 10:30 बजे तक प्रतिमा वहीं खड़ी हुई है, जहां उसे रोका गया था।

प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, लेकिन फिर भी घटनास्थल पर दोनों पक्षों के हजारों लोग जमा हैं। एक पक्ष प्रतिमा को एक खास रास्ते से ले जाने पर अड़ा हुआ है, जबकि दूसरा पक्ष किसी भी हालत में उस रास्ते से प्रतिमा को जाने देना नहीं चाहता, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

सूचना मिलते ही गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी पक्ष प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं है।

एक पक्ष का कहना है कि रास्ता सार्वजनिक है, इसलिए प्रतिमा को रोकना गलत है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि वे प्रतिमा को उस रास्ते से नहीं गुजरने देंगे। प्रशासन ने घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है और भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए है।

301
7806 views

Comment