logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवाओं ने झामुमो का दामन थामा

भाजपा सहित विभिन्न

राजनीतिक दलों के युवाओं ने रविवार को झामुमो का दामन थामा. इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी द्वारा आम जनों के हित में कई कार्य किये जा रहे हैं। इसी से प्रभावित होकर हम झामुमो में शामिल हुए हैं। मौके पर महुआ माजी ने सभी युवाओं को अंग वस्त्र देकर पार्टी में शामिल कराया।

डॉo माजी ने कहा कि झामुमो की सरकार आगे भी जनहित के कार्यों को करेगी। मौके पर सोमवित माजी, नंद किशोर सिंह चंदेल, अनीश वर्मा, संजीव मिश्रा, अंकित शर्मा, विवेक सिंह, राकेश कुमार, चंदन सिंह, विपुल सिंह, मनोज राय, नितेश पांडेय, रोनित कुमार, राहुल राजभर, शुभम साहु, विजय सिंह, अमित कुमार और दुलाल महतो सहित काफी युवा उपस्थित थे।

166
5891 views

Comment