logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेल प्रबंधन के खिलाफ पांचों सेंट्रल यूनियन ने खोला मोर्चा,गांधी चौक पर धरना देकर प्रबंधन को दिया अल्टीमेटम बोकारो में ट्रेड यूनियनों ने प्रबंधन की मनमानी और मजदूर विरोधी कदमों के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया। मजदूरों ने 39 महीने के एरियर, ग्रेच्यूटी पर सीलिंग हटाने और अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की।

बोकारो, प्रतिनिधि। सेल प्रबंधन की मनमानी और मजदूर विरोधी कदम के खिलाफ इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस और बीएमएस के आह्वान पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से सेक्टर 4 गांधी चौक पर सोमवार को एकदिवसीय धरना दिया। धरना में सैकड़ों स्थाई और ठेका मजदूरों ने भाग लिया। प्रबंधन की मनमानी और तानाशाही रवैया के खिलाफ मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी किया। इंटक बोकारो के महामंत्री बी एन चौबे ने बिनाशर्त 39 महीने के एरियर का भुगतान करने व ग्रेच्यूटी से सीलिंग हटाने,अविलंब वेतन समझौता करने की मांग की। सीटू के महामंत्री बीडी प्रसाद ने बोनस स्कीम को रद्द कर 40,500 रूपए से अधिक बोनस के लिए अविलंब वार्ता शुरू करने व 1 जनवरी 2022 से एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट सभी मजदूरों को देने की मांग की। एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने एडब्लूए की राशि को ठेका मजदूरों के बेसिक पे में शामिल करने, स्थाई प्रकृति के काम करने वाले ठेका मजदूरों को स्थाई करने व बीजीएच में मेडिकल चेकअप के बहाने बैक डोर से ठेका मजदूरों की छंटनी पर रोक लगाने की मांग की। एचएमएस के महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा सेल प्रबंधन मजदूरों के प्रति संवेदनहीन हो गई है। एकतरफावाद चलाना चाहती है। बीएमएस के महामंत्री विनोद कुमार ने कहा प्रबंधन का कोई भी शर्त और मनमानी अब मजदूर नहीं चलने देगा। हर मनमानी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मजदूर तैयार हैं। इन सभी मांगों को प्राप्त करने के लिए ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से सोमवार को बीएसएल प्रबंधन को आगामी 28 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 24 घंटा के लिए हड़ताल नोटिस संयुक्त रुप से दिया गया। सभा की अध्यक्षता बी एन चौबे ने किया। इनके अलावे इंटक के बी एन उपाध्याय, दीपक मिश्रा,अमर कुमार कुमार,एटक के ब्रजेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार,अबु नसर,सीटू के के एन सिंह,आर के गोरांई,आर एन सिंह,बीएमएस के रंजय कुमार,एचएमएस से आरके सिंह, रमेश राय, गुड्डू सिंह ने भी संबोधित किया।

208
9128 views

Comment