logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मिलकर लडेंगे और इंडिया गठबंधन को जितायेंगे अजय राय*

*अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मिलकर लडेंगे और इंडिया गठबंधन को जितायेंगे अजय राय*
*"संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन" को प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महासचिव ने सम्बोधित किया*
*उर्जावान कार्यकर्ता के कार्य से खुश होकर मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल को माला पहनाकर सम्मानित किया*
अम्बेडकरनगर पूरे देश में विगत १० वर्षो से अघोषित आपातकाल है उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कटेहरी विधानसभा के संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा देश को आजाद कराने के लिए शहादत देने वाले शहीदों ने जाति और धर्म न देखकर देश को आजाद कराने का कार्य किया। देश में भीषण रूप से महगाई है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा आज हम उत्तर प्रदेश मे ७ वां संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन कर रहे है यह सम्मेलन देश के संविधान की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की महान जनता ने ४०० पार के नारे को रोकने का कार्य किया है। इंडिया गठबंधन प्रदेश मे होने वाले उपचुनाव में १० सीटों पर मिलकर जीत हासिल करेंगी।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश मे जगह जगह बच्चियों से बलात्कार हो रहा जो दुर्भाग्यपूर्ण है अभी कुछ दिन पूर्व राम मंदिर में कार्य कर रही बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। आज लखनऊ में १३ वर्षीय बच्ची के साथ सामुहिक बलात्कार किया गया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्य नारायण पटेल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केशवचंद यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अवधेश सिंह, जयकरन वर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश चौहान, अनिल भारती, दिलीप निषाद ने कहा संविधान की रक्षा और बुलडोजर प्रथा को रोकने के लिए राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की।अन्याय और अत्याचार को रोकने के कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव तत्पर है। इंडिया गठबंधन प्रदेश मे होने वाले उपचुनाव में १० सीटों पर मिलकर जीत हासिल करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील मिश्र ने उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा हम कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक कांग्रेसजन के आभारी हैं। प्रत्येक कांग्रेसजन के सुख दुख में सदैव साथ रहेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज अम्बेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा के कटेहरी बाजार के रामलीला मैदान में संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का आयोजन हुआ, सर्वप्रथम राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष ने डा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया और उसके बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ५१ किलो की माला पहनाकर माल्यार्पण किया। अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डा आर पी कौशल ने राष्ट्रीय महासचिव को संविधान सौपा। पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल और श्रीकांत वर्मा ने डा भीमराव अम्बेडकर का चित्र सौपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के सुनील मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व सांसद कमांडर कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ जियाराम वर्मा, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा अशोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह "कप्तान", प्रदेश सचिव मो अनीश खान, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पाण्डेय "कक्कू", कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", पूर्व लोकसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, गुलाम रसूल "छोटू",रवीश शुक्ला, डा विजय शंकर तिवारी, द्विजेन्द्र नारायण.शुक्ल,आलोक पाठक, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल, श्रीकांत वर्मा, बद्रीनारायण शुक्ला, उदयभान मिश्र "राजबहादुर", युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, रामजन्म दूबे, कटेहरी ब्लाक अध्यक्ष देवमणि पाठक, भीटी ब्लाक अध्यक्ष शोभनाथ कन्नौजिया, ब्लाक अध्यक्ष टांडा रामकृपाल धावक, आशाराम यादव, आनंद अमृतराज वर्मा, सेवाराम वर्मा, नंदकुमार गुप्ता "दद्दू", मो जियाउद्दीन अंसारी, कटेहरी विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस मो सोयेब अनीश खान, दीपक वर्मा, राजेश वर्मा, राजेश प्रजापति, आदित्य नारायण तिवारी "बंटी", चिंताहरण पाण्डेय, वीपतराम यादव, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव "सोनू", अफरोज आलम वेग, राजेश वर्मा, वीरबहादुर सिंह, हेमंत यादव, अनुराग तिवारी, नासिर अली, दिवाकर पाण्डेय, विकल्प मिश्र, फिरोज अहमद किछौछवी, तौसीफ अहमद "मोनू", राजपत पटेल, सुरेंद्र यादव, अजय पासवान, अनंतराम सिंह, प्रदीप निषाद, पन्ना लाल कन्नौजिया, अमर नाथ यादव, राजकुमार अग्रहरि, राकेश वर्मा, राजमणि निषाद, अंकुर पाण्डेय, अजय गौड समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

146
9109 views

Comment