logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्र रक्षा मंच द्वारा संचालित मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा चलाए जा रहे आध्यात्मिक जन आंदोलन "जहां जन समस्या वहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ"

राष्ट्र रक्षा मंच द्वारा संचालित मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा चलाए जा रहे आध्यात्मिक जन आंदोलन "जहां जन समस्या वहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ" का अंबेडकर नगर के माननीय जिलाधिकारी महोदय ने संज्ञान में लिया ॥आज जिलाधिकारी महोदय स्वयं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंबेडकर नगर, उप जिलाधिकारी टांडा, चिकित्सा अधीक्षक टांडा,थाना अध्यक्ष इब्राहिमपुर के साथ पिछले एक साल से बनकर तैयार स्वास्थ्य उपकेंद्र केशवपुर डड़वा पहुंचकर उद्घाटन किया॥ माननीय जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि अब इस उप केंद्र से 8000 की आबादी को लाभ मिलेगा ॥ क्षेत्र की जनता माननीय जिलाधिकारी महोदय की सराहना कर रही है॥ उद्घाटन अवसर पर मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश संगठन के प्रदेश संयोजक पूर्व बायुसैनिक स्वामी ओमप्रकाश ने जिलाधिकारी अंबेडकर नगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंबेडकर नगर सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र की जनता की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया॥ इस अवसर पर उपकेंद्र के लिए अपनी जमीन दान करने वाले रामदुलार वर्मा को जिलाधिकारी महोदय ने अभिनंदन किया ॥ ए एन एम सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुधिराम वर्मा, रामदुलार वर्मा, राष्ट्र रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष ओमकार विश्वकर्मा, मिशन के जिला अध्यक्ष आत्माराम वर्मा, जिला महामंत्री संजय वर्मा, माधव प्रसाद तिवारी, बाबा सियाराम दास, कमलेश वर्मा, राकेश वर्मा,उपकेंंद्र के सी एच ओ एएनएम और क्षेत्र की सभी आशा बहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे॥

111
10648 views

Comment