logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराजा दशरथ से कैकेई ने मागां वरदान लीला में राम बनवास तक हुआ मंचन


दिनेश कुमार चौधरी/ जनमोर्चा संवाददाता
अम्बेडकर नगर। श्री सूरज बाबा रामलीला समिति द्वारा कमालपुर पिकार मुबारकपुर पिकार दुर्गा मंदिर परिसर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अनेकों लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया ।
बता दें कि जनपद के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत कमालपुर पिकार मुबारकपुर पिकार दुर्गा मंदिर परिसर में 11 अक्टूबर से शुरू हुए रामलीला के कार्यक्रम की चौथी रात दशरथ प्रतिज्ञा से लेकर राम वन गमन तक कलाकारों द्वारा मंचन किया गया।
श्री सूरज बाबा रामलीला समिति के योगेश मणि त्रिपाठी मास्टर साहब ने गांव में रामलीला मंच पर पहुंचकर समिति के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष पदाधिकारियों ने योगेश मणि त्रिपाठी मास्टर साहब को फूल मालाओं एवं गीता पुस्तक देकर भेट कर स्वागत अभिनंदन किया।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सुरजू बाबा रामलीला समिति गांव के ही कलाकारो के माध्यम से किया जा रहा है।
वहीं श्री मणित्रिपाठी मास्टर साहब ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए महाराजा दशरथ का दिया गया वचन आज भी प्रसंगीत है तथा राम के लीलाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया उन्होंने इस दौरान हो रहे रामलीला का बखान करते हुए कहा कि कैकेयी ने मांगा वरदान लीला में दिखाया गया है अयोध्या नगरी में खुशी-खुशी दिन बीत रहे थे अयोध्या में राम के राजतिलक की तैयारियां चल रही थी। पर मंथरा ने कैकई का ऐसे मत फेरा की रामचंद्र को राजतिलक के बदले 14 वर्ष का बनवास हो गया।
राजा दशरथ खुद उनके महल में जाते हैं तो रानी कैकेयी कोप भवन में लेटी हुई थी। इसका कारण वे बार-बार पूछते हैं, तो रानी उन्हें उनके द्वारा दो वचनों की याद दिलाती है।राजा दशरथ दोनों वचन मांगने को कहते हैं, लेकिन रानी राजा दशरथ को पहले राम की कसम खाने की बात पर कहती हैं। जिनके वचनबद्ध होकर राजा दशरथ ने कहां की रघुकुल रीत सदा चलि आई, प्राण जाए पर वचन न जाई। राम के रोल में शिवम तथा लक्ष्मण का रोल निक्की तिवारी निभा रहे है ।
रामलीला अध्यक्ष बताया ने कि रामलीला की शुरुआत 11 अक्टूबर से है समापन 18 अक्टूबर को है और उसी दिन गांव का मेला भी लगेगा और आगामी अक्टूबर 20 को कलशयात्रा 21अक्टूबर को प्रसाद भान्डारे आयोजन किया गया है। गांव कमालपुर पिकार मुबारकपुर पिकार दुर्गा मंदिर परिसर से लेकर कलशयात्रा श्री सुरजू बाबा मंदिर इन्दौर पुर उर्फ घिनहापुर लिए कलशयात्रा निकाली जायेगी। श्री सुरजू बाबा मंदिर परिसर में अखण्ड़ रामायण एवं प्रसाद भान्डारे का आयोजन किया गया दुर दराज से आए श्रद्धालुओं ने श्री सुरजू बाबा दर्शन के लिए आते हैं और मंन्ते मानते हैं वह श्री बाबा की कृपा से मन्न्ते मुरादें पूरा होता है।
इस मौके पर कार्यक्रम में रामलीला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र तिवारी व्यवस्थापक ताबा बाबा डायरेक्टर फुलेश्वर तिवारी कोषाध्यक्ष नन्दलाल तिवारी संचालक राम कुमार तिवारी संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार लोकपति तिवारी शिवमतिवारी , मेला प्रभारी पत्रकार आशीष तिवारी गोविन्द तिवारी राजमणि तिवारी थाने के चौकीदार विवेका मौर्या ,नग्गे तिवारी घोल्लर, प्रवीन सुरज विकास तिवारी।

141
37749 views

Comment