logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजद नेता तेजस्वी यादव 18 को राँची आएंगे, विधानसभा चुनाव में राजद कोटे की सीटों के लिए पार्टी नेताओं के साथ करेंगे विमर्श



रांची। बिहार के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 18 अक्टूबर को रांची में राजद नेताओं से विमर्श कर इंडिया गठबंधन की सीटों को चिन्हित किया जाएगा। यह बात तेजस्वी यादव ने बिहार के बांका जिले में आयोजित पंचायत अध्यक्ष के साथ संवाद कार्यक्रम के पूर्व प्रेस वार्ता के दौरान कही है। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार विधासभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव 18 अक्टूबर को रांची में राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही चुनाव से संबंधित सभी से विचार-विमर्श करेंगे। तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे। वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं राष्ट्रीय जनता दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इस पर भी अपने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श करेंगे। मौके पर झारखंड प्रदेश राजद के महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव, दुमका जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित, ललित यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

548
15780 views

Comment