logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनोरी (हरिद्वार) क्षेत्र में आदमखोर गुलदारो का आतंक , वन विभाग किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में

ग्राम पंचायत धनौरी , तहसील रुड़की जिला हरिद्वार,उत्तराखंड में स्थित एक मेडिकल कॉलेज मैं पिछले दो महीने से गुलदारों का कई बार आगमन हो चुका है गुलदार संस्थान की चारदीवारी बांधकर संस्थान में प्रवेश कर जाते हैं जिससे संस्थान मैं पढ़ने वाले विद्यार्थी कर्मचारी गण व क्षेत्र के लोगों मैं दहशत का माहौल है वन विभाग रुड़की रेंज को इसके लिए संस्थान द्वारा कई बार मौखिक रूप से वह लिखित रूप से अवगत कराया गया है जिसके लिए वन विभाग द्वारा उचित कदम उठाने के लिए आदमखोर गुलदारो को पिंजरा लगाकर पकड़ने के लिए आश्वासन दिया जाता रहा है लेकिन अभी तक वन विभाग के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना बड़ी अनहोनी को दावत दे रहा है कई बार रुड़की रेंज के अधिकारी से बात की गई उनके द्वारा संस्थान के आसपास व धनोरी क्षेत्र में निरीक्षण भी किया गया लेकिन गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाना या अन्य कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए जबकि धनौरी क्षेत्र में पिछले 1 वर्ष में आदमखोर गुलदारो द्वारा स्थानीय निवासियों के ऊपर हमले करने के कई असफल प्रयास हो चुके हैं ।

108
6077 views

Comment