logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दूसरे के बदले इंटर परीक्षा देते 10 मुन्ना भाई गिरफ्तार

भागलपुर टीएनबी कॉलेज में तीसरे दिन  इंटर परीक्षा के प्रथम पाली में 10 लड़कों को दूसरे की जगह पर परीक्षा देते पकड़ा है। पकड़े गए मुन्नाभाई में संजीत कुमार परशुरामपुर पसराहा वासी को ऋतुराज के जगह पर केमिस्ट्री की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। दूसरा मुन्नाभाई सोनू कुमार हरपुर निवासी है, जो अपने भाई रवि शंकर के जगह पर हैं ,केमिस्ट्री की एग्जाम दे रहा था। अभिषेक कुमार पीरपैंती, बुधुचक निवासी को परीक्षा के समय चोरी करते हुए पकड़ा गया है तरह दूसरे के जगह पर परीक्षा देने के लिए सतीश कुमार जो कि घोघा के रहने वाले हैं, दूसरे के जगह एग्जाम देने के लिए आए हुए थे। 

राकेश कुमार, फतेहपुर का रहने वाला है। वह अपने मामा के जगह परीक्षा दे रहे थे। कटिहार का गगन कुमार, अपने दोस्त कृष्णा कुमार के बदले रसायन का परीक्षा दे देते हुए पकड़े गए।अमन कुमार खगड़िया वासी को दूसरे के बदले केमिस्ट्री का एग्जाम देते हुए पकड़ा गया है। फिलहाल विवि थाने के हाजत में तमाम नकलची मुन्नाभाई को बंद किया गया है

216
25114 views
1 shares

Comment