logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना कोतवाली पडरौना पर मूर्तिकारों व डीजे संचालको के साथ की गयी गोष्ठी

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना कोतवाली पडरौना पर मूर्तिकारों व डीजे संचालको के साथ की गयी गोष्ठी



आज दिनांक 24.10.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली पडरौना पर आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली, छठपूजा आदि के दृष्टिगत मूर्तिकारों व डीजे संचालको के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा मूर्तिकारों को उनके मूर्ति निर्माण स्थलों पर लाईजिनिंग में लगे पुलिसकर्मियों व नोडल अधिकारी का मोबाईल नंबर नोट कराया गया ताकि जो मूर्तियां स्थापित होने के लिये प्रस्थान करें उनके साथ पुलिस कर्मी मौजूद रहें। इसी क्रम में डी.जे. संचालको से अपील की गयी कि शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरुप ही डी.जे का संचालन करें।

गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय, प्र0नि0 कोतवाली पडरौना, पीआरओ कुशीनगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे

130
8572 views

Comment