logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊ बाल कारागार से आठ बाल बंदी फरार, 24 घंटे के अंदर छह को पकड़ा; दो की तलाश

शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में निरुद्ध आठ किशोर बंदी शनिवार की देर रात सम्प्रेक्षण गृह से फरार हो गए। किशोर बंदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। रविवार की सुबह सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया। घटना के बाबत शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। वहीं अपरान्ह में पुलिस टीम ने दबिश देकर फरार छह किशोरों को बरामद कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट पुष्टि करते हुए बताया कि फरार छह किशोर बंदियों को बरामद करने के साथ ही दो अन्य फरार किशोर बंदियों की तलाश की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में मऊ जिले के साथ आजमगढ, बलिया समेत अन्य जिलों के किशोर निरुद्ध हैं। शनिवार की शाम को नित्य की भांति सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोर बंदी भोजन करके अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए थे। इसी दौरान देर शाम को सन्नाटे का लाभ उठाते हुए सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध आठ किशोर बंदी फरार हो गए थे। रविवार की सुबह जब सभी निरुद्ध बंदियों का मिलान किया गया तो उसमें से आठ किशोर बंदी कम पाए गए थे। आठ किशोर बंदियों के फरार होने की सूचना के बाद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सम्प्रेक्षण गृह का गहनता के साथ मुआयना किया गया। घटना के बाबत शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। फरार किशोर बंदियों की बरामदगी को लेकर पुलिस टीम ने आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश दिया। दबिश के दौरान पुलिस टीम ने छह फरार किशोर बंदियों को बरामद कर लिया। जबकि अभी दो अन्य फरार चल रहे हैं, किशोर बंदियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र कुमार ने दावा किया है कि जल्द ही दो अन्य फरार किशोर बंदियों को भी बरामद कर लिया जाएगा।

164
15596 views

Comment