logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत के विकास के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए पत्रकार बैठा आमरण अनशन पर ।

अमेठी। यूं तो केंद्र व प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकारी धन का पिटारा खोल रखा है लेकिन गांव का विकास करने वाले जिम्मेदार पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी उस धन को अपने विकास के लिए जमा कर गांव का विकास सिर्फ कागजों में कर इतिश्री कर लेने के आदी बन चुके हैं।

भ्रष्टाचार की शिकायत लाख कोई कर लें, अंत में जांच उसी भ्रष्ट अधिकारी के जिम्मे कि जाती है जो खुद भ्रष्टाचार मे लिप्त रहता है लिहाजा जांच रिपोर्ट मनमानी बनाकर आगे भेज दिया जाता है और फाइल को बंद कर दी जाती है।

ऐसे ही एक मामला यूपी के अमेठी के बाज़ार शुक्ल ब्लॉक के इक्का ताजपुर ग्राम पंचायत से जुड़ा है। गांव निवासी सुरजीत सिंह यादव गांव के विकास के नाम पर हुए भ्रष्टाचार के खेल से ऊबकर पूर्व में कई शिकायती पत्र जिले के उच्चाधिकारियों को देकर कागजों मे किए गए विकास का भौतिक सत्यापन कराए जाने की मांग की।

मामले में कुछ न होता देखा ग्रामीण सुरजीत सिंह ब्लॉक के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशन की जानकारी मिलते ही विकास खंड के अधिकरियों के हाथ पांव फूल गए और तत्काल मौके पर पहुंचे बीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर जांच कराकर रिपोर्ट देने का आश्वासन देते हुए अनशन को समाप्त कराया।

सुरजीत सिंह ने बताया कि बीडीओ ने जांच के एक सप्ताह का समय लिया है, यदि जांच दिए हुए समय के अंदर नहीं कराई जाती है तो विधान सभा के सामने आमरण अनशन करेंगे।

303
15059 views
1 shares

Comment