logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंसान नहीं समय बलवान होता है यह समय समय की बात होती है कि एक समय इंसान आसमान पर रहता है लेकिन देखते ही देखते हुए धरती पर आ गिरता है। जब समय खराब आता है तो अर्श से फर्श पर आते देर नहीं लगती।

ऐसा ही मामला में मध्यप्रदेश के शिवपुर जिले में रहने वाली जूली के साथ देखने को मिला।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास की रहने वाली जूली की. जूली शिवपुरी की जिला अध्यक्ष रही हैं. लेकिन वक्त की गाज उस पर ऐसी गिरी कि वो देखते ही देखते राजा से रंक हो गईं।

कभी लाल बत्ती की गाड़ी में घूमने वाली जूलिया सड़कों पर बकरियां चराने पर मजबूर है मध्य-प्रदेश के शिवपुरी जिले की अध्यक्ष रही जूली आज बकरियां चराने पर मजबूर हो गई।

जूली आज अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए सड़क पर बकरियां चराते हुए जद्दोजहद करती नजर आ रही हैं एक समय था जब लोगों उन्हें मैडम मैडम करते नहीं थकते थे और आज बुरे वक्त में उनकी तरफ कोई देख भी नहीं रहा।

जूली बताती हैं कि साल 2005 में कोलारस के पूर्व विधायक रामसिंह यादव ने उन्हें जिला पंचायत सदस्य बनाया था. जिला पंचायत सदस्य बनने से पहले जूली मजदूरी किया करती थीं. जिला पंचायत की सदस्य बनने के बाद शिवपुरी के पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष बनवा दिया. पांच सालों तक राज्य मंत्री का दर्जा मिलने की वजह से लोग जूली को मैडम-मैडम कहकर उनके आगे-पीछे घूमा करते थे।

लेकिन आज वो ही लोग उन्हें पहचानने से भी कतराते हैं. जिसके नतीजतन आज वही मैडम जूली अपना परिवार पालने के लिए बकरियों की चरवाही कर रही हैं।

112
35477 views

Comment