logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकास नगर में हो रही है अवैध प्लाटिंग एम०डी०डी०ए विभाग बना मूकदर्शक

पछवादून क्षेत्र के विकासनगर में रुकने का नाम नहीं रहे अवैध फ्लोटिंग के जत्थे मामला विकास नगर के भीमा वाले का है जहां पर भूमाफिया के द्वारा अवैध प्लॉटिंग की जा रही है और कंक्रीट के जंगल खड़े किए जा रहे हैं mdda विभाग की ओर से किसी प्रकार की कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही है अगर ऐसा ही चला रहा तो पछवादून में होने वाली खेती धीरे-धीरे विलुप्त हो जाएगी और हर जगह कंक्रीट के जंगल दिखाई देंगे लगातार भूमाफिया कृषि भूमियों को भी अवैध फ्लोटिंग कर बैचने से बाज नहीं आ रहे कहीं ग्राम समाज तो कहीं नदी नाले खालो की जमीनों को लगातार कब्जा कर उसमें अवैध प्लॉटिंग कर भूमाफिया भारी कीमत में भेज रहे हैं सूत्रों की माने तो तहसील प्रशासन के कुछ अधिकारियों का संरक्षण इनको को प्राप्त है और mdda विभाग के कई भ्रष्ट अधिकारीयो की छत्र छाया में भूमाफिया क्षेत्र में फल फुल रहे हैं मगर का कार्यवाही जीरो बटा सन्नाटा है कार्यवाही के नाम पर कई जगह खानापूर्ति कर चुका mdda अब देखना यह है कि इस कंक्रीट के जंगल पर क्या ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हो पाएगी या यू कहे भूमाफिया के द्वारा दि गई मलाई को चाट कर संबंधित विभाग सोते रहेंगे

124
1906 views

Comment