logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग संभल

ब्रेकिंग सम्भल

गाजियाबाद में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज पर जिला मुख्यालय बहजोई पर किया वकीलों ने बिरोध प्रदर्शन

संभल/जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन बहजोई के अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में बार काउंसिल आफ़ उत्तर प्रदेश के आदेश पर कलेक्ट्रेट परिसर में बार की एक आपात बैठक बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता हितेश कुमार गुप्ता एडवोकेट ब संचालन प्रेमशंकर राणा एडवोकेट ने किया बैठक में शामिल सभी अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और गाजियाबाद में दिनांक 29-10-2024 को हुई जिला जज के आदेश पर वकीलों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज का कड़ी निंदा व्यक्त करते हुए अनिश्चितत काल के लिए कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया और बिरोध प्रदर्शन करते हुए मार्च किया और ज़िला जज गाजियाबाद को तथा दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर मुकद्दमा पंजीकृत कराने के साथ-साथ अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू करने की मांग का एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर श्री विनय कुमार मिश्रा को सौपा गया l बैठक मे अर्जुन सिंह,देवेश कुमार, प्रेमशंकर राणा, पूनम सिंह अमरीक यादव ,नीरज यादव आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे l

संभल से विशाल शर्मा की खास रिपोर्ट

153
8215 views

Comment