logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छठ पूजा की ढेरों शुभकामनाएं--धनंजय कश्यप

आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं, घरों व घाटों पर तैयारियां पूरी, बाजारों में खूब दिखी रौनक लखनऊ। आस्था और विश्वास के महापर्व छठ पूजा की शुरूआत वाराणसी में हो गई है। खरना के साथ ही महिलाओं का 36 छंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। घाटों पर पारंपरिक लोकगीत गूंज रहे हैं। बाजारों की रोनक देखते ही बन रही है। शनिवार को शाम होने से पहले ही महिलाएं सजधज कर सुशोभिता पर पूजा करने पहुंची। इससे पहले उन्होंने नदी में स्नान भी किया और सूर्य की उपासना करने के बाद अपनी सुशोभिताओं पर दीप प्रज्जवलित कर पूजा की शुरूआत की। पूरे दिन निराहार रहकर छोटी छठ पर महिलाओं ने शाम को मीठा भोजन किया। गुरुवार को पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाएगा और शुक्रवार को उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही पूजन समाप्त होगा। पूर्वाचल के लोगों ने गंगा किनारे विभिन्न घाटों पर पूजा के वेदियां सजाईं। सजाने आई महिलाओं ने बताया कि सूर्य षष्ठी का यह व्रत विवाहित महिलाएं और पुरुष भी रखते हैं। इस व्रत में पंचमी से सप्तमी तक तीन दिन उपवास किया जाता है। पंचमी के दिन केवल एक बार शाम के समय चंद्रास्त से पहले नमक रहित खीर भोजन किया। रविवार को षष्ठी के पूरे दिन जल भी नहीं पिया जाएगा। शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर फल, पकवान और पुष्प आदि अर्पित किए जाएंगे।
रोशन हुए घाट, मुख्य पूजन आज पूरी घाट पर रंगीन मैट बिछाई गई है, जिससे व्रतियों के बैठने में किसी प्रकार की समस्या न हो। जाल आदि लगाकर घाट किनारे पानी को लगातार निर्मल किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से जल पुलिस, एसडीआरएफ, गोताखोर, नाविक, फायर पुलिस, स्टीमर, रस्से, बड़ी टॉर्च आदि के जीवन रक्षक उपकरणों के साथ लैस हैं। इसके अलावा घाट पर करीब एक दर्जन सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। पार्किंग की व्यवस्था व यातायात के सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लग गई है। लोगों के लिए हेल्थ एटीएम, चिकित्सा शिविर आदि व्यवस्था भी है।

धनंजय कश्यप
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी,जनजाति मोर्चा,उत्तर प्रदेश

150
5606 views

Comment