logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलार समाज द्वारा कटघोरा में मनाया गया भगवान सहस्त्रबाहु जयंती


कोरबा (छत्तीसगढ़): कटघोरा में भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु जी की जयंती भव्य रूप से मनाया गया ।
कार्यक्रम की जानकारी कलार वैभव मंच के संयुक्त सचिव पुष्पेंद्र जायसवाल (पंतोरा) द्वारा दिया गया है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी,भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो जी, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन जी,समाज के पदाधिकारी तथा प्रदेश के जनसंख्या भारी मात्रा में उपस्थित रहे,
कार्यक्रम को उद्बोधन करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान सहस्त्रबाहु की वीरता एवं दिव्यता का वर्णन किया तथा कलार समाज को समृद्ध एवं शिक्षित समाज कहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में कल्चुरियों का बड़ा योगदान है

पाठकों को बताते चलें कि सहस्रार्जुन जयंती धर्म की रक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए मनाई जाती है। पुराणों के अनुसार प्रतिवर्ष सहस्रबाहु जयंती कार्तिक शुक्ल सप्तमी को दीपावली के ठीक बाद मनाई जाती है। भागवत पुराण में भगवान विष्णु व लक्ष्मी द्वारा सहस्रबाहु महाराज की उत्पत्ति की जन्मकथा का वर्णन है। उन्होंने भगवान की कठोर तपस्या करके 10 वरदान प्राप्त किए और चक्रवर्ती सम्राट की उपाधि धारण की। वे भगवान विष्णु के 24वें अवतार माने गए हैं।
Shivendra

195
5518 views

Comment