logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फेनहारा प्रखंड के आईबी भवन में रवि कृषि महोत्सव का किया गया आयोजन

पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा प्रखंड के आईबी भवन फेंनहारा में रवि कृषि महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखड आत्मा अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन हुआ।कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कृषी पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने किया।कार्यक्रम का प्रारंभ आत्मा अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार जिला परिसद सदस्य आकाश गुप्ता बीएओ मुनेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र पिपरा कोठी के निदेशक डॉ अरविन्द कुमार सिंह ने किसानों को जैविक खेती एवम रसायनिक खादों के संतुलित प्रयोग पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। आत्मा के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर डॉ धीर प्रकाश धीर ने आत्मा के कार्यो एवम आत्मा द्वारा संचालित कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।कार्यक्रम को जिला परिसद सदस्य आकाश कुमार गुप्ताअंचलाधिकारी मनीषा कुमारी रबिन्द्र तिवारी कृषि समन्यवक संतोष कुमार राजेश कुमार बीटीएम पूर्णेन्दु कुमार आदि ने संबोधित करते हुए किसानों को जागरूक किया।

204
4024 views

Comment