logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आख़िर कब तक। रोहतास, काराकाट के BDO,CO तथा NHAI के सहायक अभियंता ने अपने वादों से साफ़ मुकरते नज़र आ रहे हैं।

डेहरी विक्रमगंज मुख्य मार्ग NH 120 काराकाट से नासरीगंज बना सड़क दुर्घटना के मामले में रेड जोन। रोज दिन सड़क दुर्घटना हो रही है।काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरावरपुर गांव में पिछले दिनों दो सड़क हादसा में दो लोगों का मृत्यु हो गया। मृत्यु के दौरान ग्रामीण जनता ने शांति पूर्वक सड़क जाम किया। सड़क जाम करके लोगों ने मांग किया NHAI के सहायक अभियंता,BDO, तथा CO अन्य अधिकारियों से गुहार लगाए। यह सड़क पर घनी आबादी क्षेत्र है। यहां पर स्पीड ब्रेकर तथा स्पीड मीटर का व्यवस्था किया जाए। ताकि सड़क पर चल रहे बड़ी वाहन अपने स्पीड लिमिट में चले। अधिकारियों के द्वारा यह वादा किया गया था। की 15 तारीख से लेकर 18 तारीख तक स्पीड ब्रेकर का व्यवस्था कर दिया जाएगा। लेकिन 15 बीत गए और इतने दिनों के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं किया गया। इससे जनता में और आक्रोश की संभावनाएं बढ़ती नजर आ रही है, अधिकारियों ने अपने वादों से मुकरते नजर आ रहे हैं। ग्रामीण जनता में फिर रोड जाम करने की संभावना बढ़ रही है।

109
7175 views

Comment